रामनवमी को लेकर परैया में फ्लैग मार्च, प्रशासन रहा अलर्ट
PREM.
गयाजी जिले के परैया प्रखंड में आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में प्रखंड विकास पदाधिकारी आई. एस. ट्विंकल एवं थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी के नेतृत्व में क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल एवं प्रशासनिक टीम ने परैया बाजार सहित आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया और लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान एसआई प्रशांत कुमार, देवराज कुमार रजक, राजेश यादव, रामबाबू पासवान, सुरेंद्र प्रसाद, एएसआई बसंत कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
वहीं सामाजिक सहयोग के रूप में नवयुवक बजरंग दल परैया खुर्द के निखिल सिंह उर्फ बड़ू बाबू, शोभराज सिंह उर्फ बुबुन सिंह, विवेक कुमार सिंह, पंकज कुमार, चंदन सिंह, ई. मंतोष कुमार (दास), सुमेर रंजन, आयुष सिंह, हर्ष सिंह, साकेत सिंह, आदित्य कुमार, आदर्श कुमार सहित कई ग्रामीण भी शामिल हुए।फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने यह संदेश दिया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें आम जनता की सहभागिता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
