स्वच्छ फल्गु, स्वच्छ गयाजी अभियान का किया गया शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-03-24 at 9.10.06 PM

विश्वनाथ आनंद .
गया जी (बिहार)-पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 24 मार्च 2026 लोक आस्था का महापर्व चैती छठ को सिक्स लेन पुल के पूर्वी छोर लखीबाग- जनकपुर क्षेत्र से स्वच्छ फल्गु, स्वच्छ गयाजी अभियान का शुभारंभ किया गया।स्वच्छ फल्गु, स्वच्छ गयाजी अभियान के बैनर के तले स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल अभियान के संयोजक विजय कुमार मिट्ठू, सह संयोजक विनोद कुमार, राम प्रमोद सिंह, रवीन्द्र कुमार, गांधी गिरी, चंदन रजक, चांदो रजक, तारकेश्वर नाथ पटवा आदि ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध,अंतः सलीला, मोक्ष दायिनी,ऐतिहासिक- धार्मिक महत्व को संजोय रखने वाला फल्गु नदी घनी आबादी वाले क्षेत्रों में झाड़ी, कुड़ा, नाली की पानी, आदि के कारण इसकी स्वच्छता और सुंदरता तार- तार हो रही है, जिसे हम गयाजी वासी सप्ताह में एक दिन छुट्टी के दिन रविवार को घंटा, दो घंटा श्रमदान कर इसे स्वच्छ और सुन्दर बना सकते हैं।

नेताओं ने कहा इस अभियान से फल्गु नदी के पूर्वी छोर के भदेजा- भदेजी, सलेमपूर- भूस्नडा, नौरंगा, लखीबाग, उतरी लखीबाग,जनकपुर, हेठ मानपूर, पटवा टोली, अलीपूर, शादी पूर तथा पश्चिमी छोर के अम्मा, खीरीयावां, केंदुई, डण्डी बाग, घुघरी टांड, लखनपूरा, विष्णुपद, देव घाट, गायत्री घाट, ब्राह्मणी घाट, पिता महेश्वर घाट, महादेव घाट, सीढिया घाट, किरानी घाट, राय बिंदेशवरी घाट, मोरीया घाट, पंचायती अखाड़ा घाट, राम शीला घाट, कंडी नवादा घाट के सम्मानित लोगों के बीच जनजागरण अभियान चला कर सप्ताह के प्रत्येक रविवार को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक दो घंटे श्रमदान कर फल्गु नदी को साफ़ और स्वच्छ रखने हेतु प्ररित किया जाएगा .इस अभियान के तहत फल्गु नदी के पश्चिमी छोर पर बोधगया से चाकन्द तथा पूर्वी छोर पर मोराटाल से खिजरसराय तक मैरीन ड्राइव का निर्माण कराने का भी आवाज़ बुलंद कर सरकार से मांग किया जाएगा।