वजीरगंज के होनहार छात्र रौशन कुमार को मिली बधाइयों की झड़ी

WhatsApp Image 2026-03-23 at 10.34.39 PM

DHIRAJ.

वजीरगंज: वजीरगंज नगर पंचायत गदहवापर मुहल्ला निवासी हरिनंदन यादव के बेटे रौशन कुमार ने 12वीं कला में 441 नंबर लाकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्हें बधाई देने वालों में लोटस हॉस्पिटल की टीम और पाई क्लासेस के संचालक पुरुषोत्तम सर भी शामिल हैं।

रौशन ने 88.2% मार्क्स हासिल किए हैं और वह वजीरगंज प्रखंड में कला विषय में टॉपर हैं। उनका सपना एक प्रशासनिक अधिकारी बनना है। मध्य विद्यालय दखिनगांव के शिक्षक वजीरगंज नगर पंचायत के बरौनी गांव निवासी प्रभाकर कुमार ने रौशन कुमार को सम्मानित किया और उनके लक्ष्य के प्रति कामना की।