चैती छठ एक धार्मिक अनुष्ठान है,यह प्रकृति पर्यावरण एवू मानव जीवन के बीच संतुलन स्थापित करने का संदेश भी देता है- डॉ मनीष पकंज मिश्रा
dhiraj.
गया जी।लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना के महान पर्व चैती छठ पूजा के पावन अवसर पर आप सभी श्रद्धालुओं एवं व्रतधारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं यह पर्व हमारी भारतीय संस्कृति की गहराई, शुद्धता और अनुशासन का प्रतीक है, जिसमें कठिन तप, नियम और आस्था के माध्यम से भगवान सूर्य एवं छठी मैया की आराधना की जाती है।चैती छठ न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह प्रकृति, पर्यावरण और मानव जीवन के बीच संतुलन स्थापित करने का संदेश भी देता है। इस पावन अवसर पर घाटों की स्वच्छता, शुद्धता और सामूहिक सहभागिता हमारे समाज की एकता और समर्पण को दर्शाती है। इस अनुष्ठान में लगे सभी श्रद्धालु, व्रती महिलाएं एवं पुरुष, और सेवा में जुटे सभी लोगों का समर्पण वास्तव में सराहनीय है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने समस्त प्रदेशवासियों को चैती छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें संयम, अनुशासन और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देता है, जिसे हम सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।ईश्वर से प्रार्थना है कि छठी मैया और भगवान सूर्य सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें तथा समाज में भाईचारा और सद्भाव बनाए रखें।जय छठी मैया!
