कांटी के मधुकर छपरा विद्यालय में 9 लाख की लागत से बने पेयजल व शौचालय का क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार ने किया उद्घाटन

WhatsApp Image 2026-03-20 at 6.23.31 PM

RAJIV.

विधायक ने कहा छात्रों को मिलेगी अब मूलभूत सुविधाएं

कांटी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुकर छपरा में 15वीं वित्त आयोग योजना के तहत निर्मित पेयजल एवं शौचालय का उद्घाटन किया गया। लगभग 9 लाख रुपये की लागत से तैयार इन दोनों योजनाओं का उद्घाटन कांटी के जदयू विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर विधायक अजीत कुमार ने कहा कि विद्यालय में पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था होने से बच्चों को काफी सहूलियत मिलेगी, अब छात्रों को पानी पीने के लिए चापाकल चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि उन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा.

साथ ही शौचालय बनने से बच्चों को खुले में बाहर जाने की समस्या से भी निजात मिलेगी। श्री कुमार ने कहा कि उनके क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का लगातार प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं का विकास भी जरूरी है, ताकि बच्चों को बेहतर वातावरण मिल सके। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य आभा ठाकुर, कुमोद ओझा, मधुसूदन सिंह, रूपेश कुमार ओझा, राहुल कुमार, विशाल कुमार, प्रमोद मिश्रा , उमाशंकर सिंह, रंजय सिंह, राजीव सिंह, शिव चंद्र मिश्रा, सुबोध ओझा, पवन कुमार व आदित्य कुमार समेत विद्यालय के शिक्षकगण, स्थानीय ग्रामीणों बड़ी संख्या में मौजूद थे।