शिक्षक बच्चों का सुनिश्चित करें सर्वांगीण विकास :- आरडीडीई
विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद( बिहार )-जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय में मगध प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक सईद अंसारी ने अपने औरंगाबाद की यात्रा के क्रम में अवलोकन किया । उन्होंने प्रत्येक वर्ग कक्षों में जाकर बच्चों से संवाद कर अपने जीवन को शिक्षा के माध्यम से संवारने की अपील की एवं अपने अपने दृष्टिकोण में उद्यमिता एवं नवाचार को अपनाने की बात कही। आरडीडीई ने प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह को उनके कुशल नेतृत्व एवं बेहतर विद्यालयीय व्यवस्था के लिए सराहा और विद्यालय को प्रांतीय पहचान दिलाने हेतु छात्रों के अकादमिक स्तर को और भी श्रेष्ठ बनाने हेतु प्रयास करने को कहा।
सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के बारे में भी छात्रों से सवाल किए जिसका सटीक जवाब बच्चों ने देकर चकित कर दिया। विद्यालय के पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, प्रोजेक्टर बेस्ड टीचिंग का भी अवलोकन कर संतोष प्रकट किए।आरडीडीई के साथ जिले के डीईओ सुरेंद्र कुमार, डीपीओ भोला कुमार कर्ण ने भी भ्रमण के क्रम में कई सुझाव प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह को दिए। डीईओ ने कहा कि प्रधानाध्यापक राजकीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त हैं और बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु आए दिन भांति भांति की गतिविधियां कराते रहते हैं।प्रधानाध्यापक ने बताया कि आरडीडीई की यात्रा विद्यालय परिवार के लिए बेहद अर्थपूर्ण रहा है।मूल्यांकन के उपरांत आरडीडीई द्वारा किए गए प्रशंसा विद्यालय के लिए प्रेरणा के रूप में कार्य करेंगे। उप निदेशक के अवलोकन के क्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों के साथ उपस्थित वरिष्ठ शिक्षक सुजीत कुमार सिंह, लेखपाल अभय गोकुल आदि उपस्थित थे।