भव्यता के साथ निकलेगी श्री रामनवमी शोभा यात्रा, देशभर की झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र- राजू वर्णवाल
DHIRAJ.
सभी सनातनी हिन्दू धर्म के लोगों को बढ़-चढ़ कर इस शोभायात्रा में शामिल हो – राजू वर्णवाल
गया। श्री रामनवमी के पावन अवसर पर इस वर्ष 26 मार्च 2026 को गया शहर में भव्य एवं ऐतिहासिक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। श्री रामनवमी पूजा केंद्रीय समिति, गया जी द्वारा आयोजित इस शोभा यात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार शोभायात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाली आकर्षक झांकियां और कलाकार विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी।
वही समिति के अध्यक्ष राजू वर्णवाल ने कहा कि यह शोभायात्रा गया की धार्मिक आस्था, एकता और सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर भाग लें और इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं। राम भक्त है हमारे समाज के लोग है 140 करोड रहने वाले लोगों को भगवान राम को मानने वाले हिन्दू धर्म को आगे बढे हम अपने पर्व को भगवान श्री राम जो हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम राम उनके चलते हुए कदमों हम सभी लोग कैसे प्रशस्त करे,हम श्री राम के वंशज हैं इस देश में रहने सनातन धर्म के लोग भगवान राम को मानते हैं उनके पूजन करते हैं। सिर्फ साल में भगवान राम के लिए एक दिन सभी गया वासियों से आग्रह करेंगे की आप जरुर आए।कल जो गया जी का दृश्य होगा और जो मौसम होगा वह मनमोहक झांकियां होगी ।
वही समिति के कार्याध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह ने कहा कि इस वर्ष शोभायात्रा को और भी भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष तैयारी की गई है। देश के विभिन्न राज्यों से कलाकारों और झांकियों को आमंत्रित किया गया है, जिससे यह आयोजन पूरे देश में एक अलग पहचान बनाएगा।
समिति के अनुसार, केरल से पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों की टोली, महाराष्ट्र से लगभग 100 लोगों की ढोल टीम, उज्जैन (मध्यप्रदेश) से 70 कलाकारों की झांकी, वाराणसी और उज्जैन से अघोरी साधुओं की टोली, असम के कामाख्या से महिला साध्वियों का दल तथा तमिलनाडु और कोची से साज-सज्जा युक्त विशेष झांकियां शामिल होंगी।
इस शोभायात्रा में मथुरा से राधा-कृष्ण की झांकी, मेरठ से स्वर्ण रथ, तथा विभिन्न स्थानों से भगवान श्रीराम, खाटू श्याम, आदियोगी की विशाल प्रतिमाएं भी प्रदर्शित की जाएंगी। विशेष रूप से 15 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा, 11 फीट की आदियोगी प्रतिमा और 51 फीट तथा 20 फीट की विशाल हनुमान प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
