रैया इंडियन अकैडमी में सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्रों को किया गया पुरस्कृत
PREM.
परैया : प्रखण्ड के इंडियन अकैडमी में रविवार को पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के डायरेक्टर श्री मिथिलेश प्रसाद ने की, जबकि संचालन स्वामी धरनीधर महाविद्यालय के प्रोफेसर धनंजय कुमार द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया। विजेताओं को पाठ्य सामग्री प्रदान कर तथा पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान के साथ किया गया।
इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें आकाश टेक्निकल के डायरेक्टर आकाश दयाल, समाजसेवी नागेंद्र कुमार उर्फ शिवाजी, मांझीयावा पंचायत की मुखिया संगीता देवी, दाँगी संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष सुजीत कुमार दाँगी , जदयू के वरिष्ठ नेता पुष्पेंद्र कुमार पुष्प , विजय कुमार दाँगी ,पूर्व शिक्षक श्री गंनौरी प्रसाद दाँगी,गुरारू के चिकित्सक रविंद्र वर्मा उर्फ़ पाली , जदयू के युवा प्रखण्ड अध्यक्ष गीतेश कुमार दाँगी, राणा रविंद्र कुमार, परैया खुर्द पंचायत के पूर्व सरपंच रणविजय सिंह, रविंद्र सर एवं डीके डाड़ेल शामिल रहे।कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में किया .
