बनरवाल समाज द्वारा श्री रामनवमी शोभा यात्रा भक्त जन को विशाल भंडारा का आयोजन

WhatsApp Image 2026-03-27 at 7.05.27 PM

DHIRAJ.

गया जी।श्री रामनवमी भंडारा आयोजन समिति के बैनर तले बरनवाल समाज द्वारा महावीर स्कूल के समीप स्वराजपुरी रोड गया जी मे रामभक्तों के बीच विशाल भंडारा का आयोजन किया गया ।।
समिति के अध्यक्ष कुंदन प्रकाश ने बताया कि गत चार वर्षों से बरनवाल समाज द्वारा रामनवमी पर आयोजित भव्य शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों हेतु विशाल भंडारा का आयोजन किया जा रहा है ।। ऐसे कार्यक्रम से पूरा माहौल भक्तिमय और और प्रभु राम के प्रति समर्पित होता है ।।
समिति के संयोजक महेंद्र प्रसाद सहारा ने बताया कि लगभग 15000 लोगो के बीच पूड़ी सब्जी और बुंदिया का प्रसाद वितरण किया गया है।।
मीडिया प्रभारी जितेन्द्र प्रसाद साईं एवं प्रेम प्रकाश पवन ने बताया कि इस बार राम दरबार की सजीव झांकी की प्रस्तुति लोगो के बीच आकर्षण का केंद्र रही है।
हर कोई इनके साथ सेल्फी लेने को उत्सुक दिखा ।

अयोध्या में स्थापित प्रभु राम की मूर्ति का एक स्वरूप भी लोगो का ध्यान अपनी ओर खींचता रहा है ।।
भक्ति और श्रद्धा भाव से लोग ओत प्रोत होकर राममय हो गए ।।इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाज के सभी संगठनों के पदाधिकारी, समाजसेवी, मातृशक्ति की सराहनीय भूमिका रही है।।
गया नगर बरनवाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पवन, सचिव राकेश कुमार, श्री बरनवाल सेवा सदन के सचिव कंचन कुमार, कोषाध्यक्ष शिवनाथ प्रसाद, श्री मोहनलाल जीरादेई बरनवाल सेवा सदन के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, गया नगर बरनवाल महिला समिति की अध्यक्षा संगीता कश्यप, सचिव भारती प्रियदर्शिनी, कोषाध्यक्ष निक्की बरनवाल , भोला प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद साई, कुंदन कुमार, जितेंद्र कुमार (LG), पवन गोयल, शशि भूषण, सुबोध कुमार, सतीश कुमार, राजन गोयल, समीर, विजय , मनोज , अमरनाथ जी, अनिल कुमार, अभिषेक राज, अंजली कुमारी, सुनिता देवी, गीता देवी, बिम्मी कुमारी, पूनम जी सहित सैकड़ों लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।।