दौलतपुर में रविवार को लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

WhatsApp Image 2026-02-06 at 3.51.09 PM

विश्वनाथ आनंद .
टेकारी( बिहार)- टिकारी प्रखंड क्षेत्र के दौलतपुर गांव में आगामी 8 फरवरी (रविवार) को एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। शिविर का आयोजन श्री अरविंद सिंह, मुखिया, रूपसपुर पंचायत के आवास पर किया जाएगा।चिकित्सा शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी। शिविर में जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, न्यूरो फिजिशियन, शिशु रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ एवं फिजियोथेरेपिस्ट अपनी सेवाएं देंगे।

आयोजकों के अनुसार शिविर में शुगर,बीपी, यूरिक एसिड एवं ईसीजी की जांच निःशुल्क की जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपने स्वास्थ्य की जांच कराने में सुविधा मिलेगी।शिविर में शामिल होने वाले चिकित्सकों में डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अपराजिता कुमारी, डॉ. मिर्दुल दीपांशु , डॉ. पल्लव चौबे, डॉ. विनीत आनंद एवं डॉ. अमित नारायण रघु शामिल हैं।इस शिविर के आयोजक हिमांशु शेखर ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ कराना है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।मुखिया अरविंद सिंह ने कहा है कि दौलतपुर ग्राम में पहली बार निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन से सभी ग्रामीण उत्साहित है।

You may have missed