बिहार टॉपर गुड़िया कुमारी को पाठ्य सामग्री एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित
PREM.
परैया: प्रखंड के अजमतगंज पंचायत स्थित स्टूडेंट्स कोचिंग सेंटर में बुधवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मांझीयावा पंचायत के ग्राम ऊपरहुली निवासी शैलेन्द्र प्रजापति की पुत्री गुड़िया कुमारी को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।कोचिंग सेंटर के संचालक जितेन्द्र कुमार गुप्ता ने गुड़िया कुमारी को पाठ्य सामग्री एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि गुड़िया कुमारी ने अपनी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है और वह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा समाज के विकास का मुख्य आधार है और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करना गर्व की बात है।
इस मौके पर गुड़िया कुमारी की माता ममता देवी भी उपस्थित रहीं। वहीं, समाजसेवी एवं भाजपा नेता दिलीप कुमार गुप्ता ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि गांव के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए।कार्यक्रम में स्थानीय इंडियन अकादमी के संचालक मिथलेश प्रसाद, +2 उच्च विद्यालय के शिक्षक धर्मवीर कुमार, पंकज कुमार गुप्ता, अमर सर एवं सुधीर सर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ता है।अंत में गुड़िया कुमारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।
