शहीद प्रशांत शेखर के स्मृति में उनके घर तक बनवायेंगे पक्की सड़क : अजीत कुमार

WhatsApp Image 2026-03-11 at 4.39.36 PM

RAJIV.
शहीद के परिजनों से मिले क्षेत्रीय विधायक, बंधाया ढ़ाढ़स , कहां शेखर के शहादत से हम सब बेहद हैं दुःखी, ईश्वर उनके आत्मा को दे शांति.
कांटी विधानसभा क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मदन मुरारी सिंह के पुत्र वायु सेवा में सार्जेंट रहे प्रशांत शेखर का शहादत की सूचना मिलने की उपरांत बुधवार के अहले सुबह कांटी के विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार उनके घर पहुंचे, जहां शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढ़ाढ़स बंधाया एवं शहीद शेखर के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इस मौके पर श्री कुमार ने शहीद शेखर के स्मृति में मुख्य सड़क से उनके घर तक पक्की सड़क बनवाने तथा बिजली का समुचित व्यवस्था करवाने का भी ऐलान किया।

उन्होंने कहा की शेखर जी के शहादत से संपूर्ण कांटी विधानसभा वासी दुःखी है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। वही, शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने का शक्ति प्रदान करें। शहीद शेखर के परिजन से मिलने वालों में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता वकील सहनी, धर्मेंद्र मिश्रा, मंकू पाठक, राकेश कुमार सिंह ,रमेश पाठक, पंडित धर्मेंद्र तिवारी, वीरेंद्र राम , किशोर गुप्ता, पंडित शंभूनाथ चौबे, पंडित साकेत रमन पांडे आदि प्रमुख से शामिल थे।