वजीरगंज में विश्व महिला दिवस पर नंदवंशी चेतना मंच ने किया नारी शक्ति सम्मान-2026 का आयोजन
विश्वनाथ आनंद
गया जी ( बिहार) -अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को सराहा गया।प्रखंड मुख्यालय परिसर के सभागार भवन में नन्दवंशी चेतना मंच की ओर से नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रो रेणु कुमारी एवं संचालन रेखा देवी ने किय़ा । कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जहानाबाद के पूर्व प्रमुख सह जदयू नेत्री मनोरमा देवी ,गंगा रानी महिला कॉलेज नवादा क़ी मनोविज्ञान विभाग व्याख्याता प्रो रेणु कुमारी ,तरवां पंचायत क़ी सरपंच सुमित्रा देवी ,विशिष्ठ अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह सहित अन्य आगत अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ प्रभाकर सिंह ने कहा कि नारी आदि काल से पुरुषों के साथ समान रूप से समाज के निर्माण में भागीदार रही है। सरकार भी महिलाओं को समान अधिकार प्रदान कर रही है, इसलिए समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है कि वह महिलाओं का सम्मान करे और उनके निर्णयों को महत्व दे।मुख्य अतिथि मनोरमा देवी ने कहा कि अपने हक और अधिकार पाने के लिये शिक्षा को हथियार बनाना जरूरी है,क्योंकि शिक्षा के द्वारा सभी मंजिल प्राप्त क़ी जा सकती है | आयोजक सह नंदवंशी चेतना मंच के मीडिया प्रभारी प्रभाकर कुमार ने कहा कि कई बार आरक्षण के कारण हम अपनी माता, बहन या पत्नी को जनप्रतिनिधि तो बना देते हैं, लेकिन उन्हें स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने का अधिकार नहीं देते। उन्होंने कहा कि यह स्थिति बदलनी चाहिए और महिलाओं को वास्तविक अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं उपस्थित महिलाओं को माल्यार्पण और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।इधर, कुर्किहार उमन बिगहा प्राथमिक विद्यालय परिसर में एक स्वयंसेवी संस्था की ओर से भी महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बीडीओ के साथ-साथ जिला परिषद सदस्य, मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
दर्जनों महिलाओं को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्या डॉ. पिंकी कुमारी ने कहा कि मानव जीवन के हर पहलू में नारी का महत्वपूर्ण योगदान है। नारी अपनी कोख में नौ माह तक संतान को धारण करती है और जन्म के बाद उसके पालन-पोषण से लेकर जीवन के विभिन्न चरणों में उसकी देखभाल करती है। इसलिए समाज को हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।
इस मौके पर नंदवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ,नाई समाज गया के नंदकिशोर शर्मा , भोला ठाकुर , प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार नंदवंशी उर्फ विद्यासागर , जिला उपाध्यक्ष अनिल नंदवंशी , मिथलेश शर्मा ,रेखा देवी , मीना देवी ,शीला कुमारी , स्वस्तिका शर्मा ,पूनम शर्मा ,राजेश नंदवंशी ,जनार्दन शर्मा ,अशोक शर्मा ,अजय शर्मा शैलेन्द्र शर्मा सहित सैकड़ों क़ी संख्या में नाई समाज के महिला-पुरुष मौजूद थे |
