होली खेले रघुवीरा अवध में… होली गीत पर झूमे मेयर, डिप्टी मेयर व वार्ड पार्षद
DHIRAJ.
नगर सरकार पर चढ़ा होली का खुमार
गया। शहर के एपी कॉलनी स्थित एक होटल में सोमवार को नगर निगम का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह का आयोजन मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर सह स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव की देखरेख में किया गया है। इस मौके पर डिप्टी मेयर चिंता देवी, नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया शामिल रहे। होली खेल रघुवीर अवध में होली गीत में मेयर, पूर्व डिप्टी मेयर एवं पार्षदों ने खूब झूमे। साथ ही गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। मेयर गणेश पासवान ने होली की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारा का त्योहार है। भेदभाव भूलकर आपसी में मिलकर होली पर्व का आनंद उठाएं है। उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद और निगमकर्मियों के सहयोग से शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था काफी बेहतर है। साथ ही शहर में विकास कार्यों में कई बदलाव हुए हैं।
स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने गयाजीवासियों को होली की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है, जिसे शांतिपूर्ण और आनंदमय तरीके से मनाए।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि होली पर्व हर्षोल्लास का पर्व है ही, लेकिन सावधानी का भी ख्याल रखें। स्वस्थ और सुरक्षित रहकर होली पर्व मनाएं।इस समारोह में पार्षद अंजली कुमारी, विनोद कुमार यादव, दीपक चंद्रवंशी, प्रतिनिधि सोनू शर्मा, डिम्पल कुमार, अशोक कुमार, संजय कुमार सिन्हा, मनोज कुमार, चून्नू खान, जय प्रकाश सिंह यादव, गोपाल कुमार, सारिका वर्मा, जितेंद्र वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।