परैया बाईपास रोड स्थित पवन कुमार के आवास पर निःशुल्क योग शिविर का शुभारंभ
PREM KUMAR.
पतंजलि भारत स्वाभिमान के बिहार राज्य प्रभारी के नेतृत्व में परैया बाईपास रोड स्थित पवन कुमार के मकान में बुधवार को निःशुल्क योग शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम के दौरान बिहार राज्य प्रभारी सुनील स्वाभिमानी ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखने का सर्वोत्तम माध्यम है। नियमित योग करने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने ग्रामीणों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।
इस मौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार एवं योग शिक्षक अजय कुमार ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों की विस्तार से जानकारी दी। योग शिक्षक ने बताया कि योग करने से शारीरिक शक्ति बढ़ती है, मानसिक तनाव कम होता है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
कार्यक्रम में स्टूडेंट कोचिंग सेंटर परैया के संस्थापक जितेन्द्र कुमार, वीडियो एडिटर दीपु कुमार तथा आलोक भदानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने योग शिविर की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी पहल बताया।