टिकारी के बुढ़वा महादेव मंदिर में विश्व शांति को लेकर पंडित संतोष पांडेय ने किया रुद्राभिषेक
विश्वनाथ आनंद .
टिकारी (बिहार)-गयाजी जिला के टिकारी नगर परिषद स्थित अति प्राचीन मंदिर श्री श्री 1008 श्री बुढ़वा महादेव मंदिर टिकारी में विश्व शांति, घर परिवार, कुटुंब, देश में अमनचैन को लेकर तिताईगंज निवासी पंडित संतोष पांडेय ने आचार्य विकास मणिपांडेय, लाल बाबा के सानिध्य में रुद्राभिषेक पूजा वैदिक मंत्रोंउच्चारण के साथ विधिपूर्वक किया. इस दौरान पंडित संतोष पांडेय ने भगवान शिव की पूजा आराधना, जलाभिषेक,पुष्पाभिषेक,दुग्धाभिषेक किया. वही आचार्य विकास मणि पांडेय, भारती बाबा, लालबाबा , पंडित नागेंद्र पाठक, पंडित विजय कुमार पांडेय, पंडित संजय पांडेय , पंडित हर्षवर्धन मिश्रा, पंडित अरविंद पांडेय, पंडित गोविंद पाठक, पंडित शिव वल्लभ मिश्रा, पंडित भोलानाथ,पंडित योगेंद्र बैद्य, पंडित जितेंद्र मिश्रा, पंडित सच्चिदानंद पाठक, शल्य चिकित्सक डॉक्टर एसoएमo शास्त्री,
फिजिशियन डॉक्टर सागर कुमार शास्त्री, रंजीत कुमार बिट्टू सहित 21 विप्र जनों सहित सैकड़ो शिव भक्तों ने शिवजी का महामंत्र श्री मुख से घोष करते रहे जिससे पूरा शिवालय मंत्रोउच्चारण से गूंज उठा . वही यजमान पंडित संतोष कुमार पांडेय द्वारा श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना करते देखे गए. उपस्थित शिव भक्तों ने कहा कि जो व्यक्ति देश ,समाज एवं मानवता का परिचय देते हुए कल्याण का भाव रखता हो ,वही सच्चा देश प्रेमी एवं शिव भक्त हो सकता है. इस दौरान काफी संख्या में शिव भक्त मौजूद थे.
