मल्लिका अर्जुन खड़गे व राहुल गांधी के हस्ताक्षर युक्त संदेश को गयाजी के गांवों में वितरित करेंगे कॉंग्रेसजन – विजय कुमार मिट्ठू

WhatsApp Image 2026-01-20 at 8.18.35 PM

विश्वनाथ आनंद .
गया जी (बिहार )-महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) बचाओ संग्राम का संपूर्ण देश में नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय कॉंग्रेस पार्टी के लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी के हस्ताक्षर युक्त दो पृष्ठ का संदेश गया जिला के 24 ग्रामीण प्रखंडों, 332 ग्राम पंचायतों एवं 4000 गांवों में मजदूरों के बीच वितरित करने का काम कॉंग्रेसजन करेगें।बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, किसान कॉंग्रेस के जिला अध्यक्ष युगल किशोर सिंह, कॉंग्रेस अनुसूचित जाति- जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान, धर्मेन्द्र निराला, कॉंग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विद्या शर्मा,

इंटक के महासचिव टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया, जनार्दन मांझी, मुन्ना मांझी, सुभाष चौधरी, सियाराम रविदास आदि ने कहा कि आज se बीस वर्ष पहले डॉ मनमोहन सिंह की सरकार ने महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को लागू कर संविधान में निहित काम के अधिकार को साकार किया था, तब से अब तक मनरेगा के तहत 180 करोड़ से अधिक कार्य दिवस का सृजन हुआ है, गांवों के तालाबों, सड़कों जैसे लगभग 10 करोड़ परिसंपत्तियों का निर्माण हुआ है, जिसे मोदी सरकार चार खतरनाक तरीकों से नष्ट करने की योजना बना रही है।नेताओं ने कहा कि ये चारों योजनाओं में काम करने का अधिकार क्षीना जा रहा है, मजदूरी पाने का अधिकार क्षीना जा रहा है, ग्राम पंचायतों की शक्तियां ठीकेदार को शौपि जा रही है, राज्य सरकारों को कमजोर कर उस पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।नेताओं ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी मनरेगा के बदलाव को वापस कराने हेतु 26 फरवरी तक चरणबध्द आंदोलन चलाएगी।