जिला विधिक पदाधिकारी द्वारा मानपुर वृद्धा आक्ष्रम में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

WhatsApp Image 2026-04-05 at 5.50.02 PM

DHIRAJ.

गया जी।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार गयाजी के प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शशिकांत ओझा के दिशानिर्देश एवं सचिव अरबिंद कुमार दास के नेतृतृव में गया जिला के वृद्ध आश्रम (सहारा )मानपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें (वरिष्ठ नागरिको के लिए कानूनी सेवाएं योजना 2016) विषय पर जानकारी दी गयी। इस योजना के बारे में पैनल अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं योजना 2016 का उद्देश्य 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को मुफ्त कानूनी सहायता ,कानूनी जागरूकता और संरक्षण प्रदान करना है ,

जिसका लक्ष्य दुर्व्यवहार को रोकना और माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण और कल्याण अधिनियम ,2007 के तहत उनके अधिकारों को सुनिश्चित करना है । प्रमुख विशेषताओं में घर-घर जाकर सेवाएं प्रदान करने वाले पैरा लीगल वालंटियर, अधिकारों का कानूनी जागरूकता कार्यशालाएं और कानूनी क्लीनिको के माध्यम से परामर्श शामिल है इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी प्रतुल कुमार,विकास कुमार, पारा लीगल वालंटियर जुल्फिकार, वृद्धाआश्रम के सुपरिटेंडेंट मनोज कुमार, कर्मचारी मीनू कुमारी,कनक कुमारी , कुमारी कनक रंजन इत्यादि लोग मौजूद थे।