प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी के 132वॉ एपिसोड में मन की बात को भाजपा कार्यकर्त्ता ध्यान से सुने
PREM.
गया जिले के परैया स्थित +2 उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन लाइव संबोधन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना और उनके संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर परैया खुर्द पंचायत के मुखिया सुनील कुमार दाँगी, पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कुशवाहा, आनंदी शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार, चंदेश्वर मांझी, रामेश्वर भगत, भाजपा महिला नेत्री पुनिया देवी और रंजू देवी के अलावा अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों और योजनाओं पर चर्चा की तथा उन्हें जमीनी स्तर पर लागू करने की प्रतिबद्धता जताई। उपस्थित नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन देश के विकास,आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के प्रति प्रेरित करने वाला है।कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा समर्थकों की भागीदारी देखी
