समृद्धि यात्रा पर गयाजी आए मुख्यमंत्री से लंबित योजनाओं को पूरा करने की,करेंगे कांग्रेसी नेताओं ने अंतिम अपील

WhatsApp Image 2026-03-20 at 4.30.20 PM

विश्वनाथ आनंद .
गया जी ( बिहार)- सूबे के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में उनकी अंतिम समृद्धि यात्रा में गयाजी आने पर अति प्राचीन, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने वाला सूबे की राजधानी पटना के बाद राज्य के सबसे महत्त्वपूर्ण जिला गयाजी के वर्षों से लंबित विकास योजनाओं को पूरा कराने की मांग किया है।मांग करने वालों में बिहार प्रदेश काँग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, विपिन बिहारी सिन्हा, शिव कुमार चौरसिया, टिंकू गिरी आदि ने कहा कि गयाजी को अभी तक देश के स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल नहीं किया गया ना ही रामायण सर्किट से जोड़ा गया, बिहार से झारखंड के विभाजन के उपरांत पूर्व की रांची की भाँति गयाजी व्यवहार न्यायालय में पटना उच्च न्यायालय का बेंच स्थापित करने, मगध प्रमंडल के दो प्रमुख सिचाई योजनायें उत्तर कोयल सिंचाई योजना तथा ढाढर सिचाई योजना का झारखंड से मिलने वाला पानी का समाधान सुलझाने, गया केंद्रीय कारा का नामकरण शहीद बैकुंठ शुक्ल केंद्रीय कारा करने, जर्जर हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम का जीर्णोद्धार कराने, मानपूर के भूषनड्डा पशु मेला में वर्षों से अधिग्रहित 13 एकड़ जमीन पर स्टेडियम सह ऐथेलेटिक काम्प्लेक्स का निर्माण कराने, अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को एम्स का दर्जा दिलाने, फल्गु नदी के पूर्वी- पश्चिमी छोरों पर सड़क का निर्माण कराने, 17 वर्षों में वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत ऐरू गांव में स्टील प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण कार्य शुरू कराने,

गया जिला के फतेहपुर प्रखंड अतंर्गत लोधवे पंचायत स्थित मगध विश्वविद्यालय के 200 एकड़ जमीन पर 1998 में तत्कालीन केंद्रीय कृषि मंत्री चतुरानन् मिश्र द्वारा शिलान्यास किया हुआ मगध कृषि विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य शुरू कराने, मानपूर के शादीपूर में वर्षों से हैंडलूम टेक्सटाइल पार्क का निर्माण कार्य शुरू कराने, वर्ल्ड क्लास निर्माणाधीन गयाजी रेल्वे जंक्शन को रेल्वे डीवीजनल जोन बनाने, गया जी शहर के नजदीक में स्थित इश्वर चौधरी हालट, मानपूर , पैमार, बंधुआ, कष्ठा, चाकन्द रेल्वे स्टेशन का चहुंमुखी विकास, वर्षों से गयाजी शहर में घर- घर पाइप लाइन द्वारा घरलू गैस कनेक्शन लगाने की योजना पूरा कराने, गयाजी शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने हेतु सभी चौराहों पर ट्रैफिक लाइट, सी सी टी वी कैमरा, तथा ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था सुनिश्चित कराने, गया शहर के 50 वर्ष पुराना गया आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को माफियाओं के चंगुल से मुक्त करा कर बेहतरीन आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बनाने, गयाजी शहर के गयाजी – बोधगया मुख्य सड़क के घुघूरी टांड स्थित बिहार राज्य खादी बोर्ड के वर्षों से खाली पड़े जमीन पर सूती- खादी मॉल का निर्माण कार्य कराने, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय का नामकरण विष्णु- बुद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालय करने तथा इसके शिलान्यास के वक्त की गई घोषणा के अनुरूप इसके परिसर में राष्ट्रीय स्तर का इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज खोलने आदि सभी कार्यो को पूरा कराने की मांग किया है।
नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा कहते हैं कि गयाजी जिला के लिए हम सबसे ज्यादा चिंचित रहते हैं, इसलिए हम गयाजी वासियों की ओर से अपील करना चाहते हैं कि आप अपने कार्यकाल के अंतिम समृद्धि यात्रा पर गयाजी आने पर यहां के सभी लंबित योजनाओं को पूरा कराने की मांग करते हैं।