शहीद सुवेदार संतोष कुमार के पुत्र को मिलेगी सरकारी नौकरी, पत्नी को एक एकड़ जमीन: डिप्टी सीएम

WhatsApp Image 2026-02-15 at 6.23.40 PM

PREM KUMAR.
परैया (गया).गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के परैया प्रखंड अंतर्गत अमोखर गांव में रविवार को शहीद सुवेदार संतोष कुमार की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि सम्राट चौधरी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. उपेंद्र प्रसाद, अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि यह क्षण अत्यंत पीड़ादायक होने के साथ-साथ गर्व का भी विषय है। उन्होंने कहा कि शहीद का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने आश्वस्त किया कि शहीद सुवेदार संतोष कुमार के एक पुत्र को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे। साथ ही परिवार के भरण-पोषण के लिए एक एकड़ जमीन उपलब्ध कराने तथा अमोखर गांव में उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलवाने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में स्वच्छता अभियान के तहत कचरा निष्पादन का कार्य तेजी से चल रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसे प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है।कार्यक्रम को डॉ. प्रेम कुमार, डॉ. उपेंद्र प्रसाद, अमित कुमार दांगी, मुखिया सुनील कुमार, विनोद सिंह दांगी, आकाश दयाल, जदयू महिला जिलाध्यक्ष ज्योति दांगी एवं विनोद कुमार मरांडी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद की पत्नी कनक कुमारी ने की, जबकि संचालन डीके डाडेल और दिवाकर कुमार ने किया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।