परैया में अवैध बालू खनन पर गरमाई राजनीति, भाजपा नेता ने डीएम से की शिकायत

WhatsApp Image 2026-02-14 at 6.28.25 PM

PREM KUMAR.

परैया (गया): परैया प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू खनन को लेकर एक बार फिर मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदेश्वर माँझी ने इस संबंध में गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर को मौखिक शिकायत करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।चंदेश्वर माँझी ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में लंबे समय से नदी घाटों पर नियमों को ताक पर रखकर बड़े पैमाने पर बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक खनन के कारण नदी की गहराई और बहाव में बदलाव आया है, जिससे कई बार हादसे हो चुके हैं।बच्चों की डूबने से मौत का आरोप भाजपा नेता का कहना है कि अधिक बालू खनन के कारण नदी में अचानक गड्ढे बन गए हैं, जिनमें फंसकर कई बच्चे एवं बच्चियों की डूबने से मौत हो चुकी है। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी के कारण खनन माफिया बेखौफ होकर अपना काम कर रहे हैं।डीएम से सख्त कार्रवाई की मांग

जिलाधिकारी को मौखिक में अवैध खनन पर रोक लगाने, दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने तथा संबंधित थाना क्षेत्र के अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की गई है।चंदेश्वर माँझी ने कहा कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है तो वे जनआंदोलन के लिए बाध्य होंगे।प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान नहीं आया है। स्थानीय लोगों में भी अवैध खनन को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है।
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है और अवैध खनन पर किस प्रकार अंकुश लगाया जाता है।