बिक्रमगंज के नोनहर गांव में ने बुजुर्गों, जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का विरतरण

WhatsApp Image 2025-12-31 at 2.45.05 PM

चंद्रमोहन चौधरी .

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के नोनहर गांव में राधिका रमन शर्मा के 6 वां पुण्यतिथि पर आर. आर. शर्मा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में बुजुर्ग महिला-पुरुषों और जरूरतमंदों के बीच बुधवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजीव रंजन और रविरंजन ने ठंड से बचाव हेतु 50 कंबलों का वितरण किया। राजीव रंजन ने कहा कि आर. आर. शर्मा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट प्रोफेसर कॉलोनी केजी रोड आरा की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। ट्रस्ट के कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने यह छोटा-सा प्रयास ठंड से पीड़ित जरूरतमंदों के लिए किया है।

उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर ऐसे मानवीय कार्यों में सहयोग करना चाहिए। वहीं ट्रस्ट संस्थापक रवि रंजन ने कहा कि ठंड लगातार बढ़ रही है, ऐसे में गरीब, बुजुर्ग और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राधिका रमण शर्मा के पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष गरीब बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जाता है। इस वर्ष अतत्यधिक ठंड को देखते हुए कंबल, चूड़ा, तिलकूट और फल का वितरण किया गया है। ट्रस्ट की ओर से किए गए कंबल वितरण को ग्रामीणों ने एक प्रेरणादायक और सराहनीय पहल बताया। इस अवसर पर राकेश रंजन, आशुतोष शर्मा, रितू राज, ऋषि राज, लक्ष्य राज, मंटू शर्मा, सुशील भारती, हरेंद्र शर्मा, शशीकांत शर्मा, धनजी साह, पैक्स अध्यक्ष अमन राज सहित दर्जनों महिला- पुरुष उपस्थित थे।