एकल अभियान टिकारी संच की मासिक अभ्यास वर्ग की बैठक विश्व हिंदू परिषद के प्रांगण में संपन्न
विश्वनाथ आनंद .
टिकारी (बिहार)- एकल अभियान टिकारी संच की मासिक अभ्यास वर्ग टिकारी स्थित विश्व हिंदू परिषद प्रांगण में आहूत किया गया। मासिक अभ्यास वर्ग की श्रीगणेश मां भारती व सरस्वती माता की चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया।
अभ्यास वर्ग में माह भर की समीक्षा सहित जनवरी माह में टिकारी संच की तीन उपसंच क्रमश टिकारी, पंचानपुर, अहियापुर की सत्संग प्रतियोगिता एक तरफ मखपा के खेल मैदान और अहियापुर उपसंच की प्रतियोगिता पाली स्थित रामाश्रय उच्च विद्यालय में होगी। कुल प्रतियोगी हर केंद्र से 7संच स्तर पर 210की होगी ।आहूत अभ्यास वर्ग में संच के सभी आचार्य, आचार्या, प्रमुख, संच ब्यास सहित संच के अधिकारी गण की मौजूदगी रही।