अंचल कार्यालय नबीनगर के प्रांगण में स्थानीय विधायक चेतन आनंद ने किया भूमि पूजन समारोह का आयोजन

WhatsApp Image 2026-01-20 at 8.52.36 PM

विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद( बिहार)- बिहार के औरंगाबाद जिला के नबीनगर प्रखंड/ अंचल कार्यालय को बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर स्थानीय विधायक चेतन आनंद ने अंचलाधिकारी निकहत परवीन एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के मौजूदगी में भूमि पूजन समारोह का आयोजन वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ किया. इस दौरान निकहत परवीन अंचलाधिकारी नबीनगर ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान कहा कि स्थानीय विधायक द्वारा प्रखंड/ अंचल कार्यालय नवीनगर के प्रांगण में भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया. विद्वान पंडित द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ कार्यक्रम का आयोजन गया है.

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि भूमि पूजन कार्यक्रम के आयोजन के पश्चात भवन का निर्माण शीघ्र किया जाएगा. जिसमें अंचल/ प्रखंड कार्यालय का अपना भवन होगा. संसाधन से परिपूर्ण होगा. उन्होंने आगे कहा कि इसकी बेहतर के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया गया. इस दौरान कई गण्यमान लोग भी मौजूद थे.