डॉ.अनुग्रह नारायण सिंह नगर भवन (टाउन हॉल) औरंगाबाद में फरोग- ए- उर्दू सेमिनार मुशायरा कार्यक्रम का किया गया आयोजन
-मंत्रिमंडल सचिवालय उर्दू निदेशालय बिहार पटना व जिला उर्दू भाषा कोषांग औरंगाबाद के तत्वाधान में संयुक्त रूप से किया गया कार्यक्रम.
-औरंगाबाद के जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा सहित अन्य पदाधिकारीयो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया विधिवत तरीके से उद्घाटन.
विश्वनाथ आनंद.
औरंगाबाद( बिहार)- बिहार के औरंगाबाद जिला मुख्यालय स्थित डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह नगर भवन (टाउन हॉल )में फरोग- ए -उर्दू सेमिनार व मुशायरा कार्यक्रम का आयोजन मंत्रिमंडल सचिवालय उर्दू निदेशालय बिहार पटना एवं जिला उर्दू भाषा कोषांग के तत्वाधान में शनिवार के दिन आयोजित किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि औरंगाबाद के जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं अन्य पदाधिकारीयो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने कहा कि मंत्रिमंडल सचिवालय उर्दू निदेशालय बिहार पटना एवं जिला उर्दू भाषा कोषांग औरंगाबाद के संयुक्त तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी फरोग- ए उर्दू सेमिनार व मुशायरा कार्यक्रम आयोजित किया गया .
जिसमें काफी संख्या में मुस्लिम महिलाएं एवं पुरुष मुख्य रूप से शामिल रहे. उन्होंने शायर अंदाज में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि बिहार राज्य का दूसरी भाषा उर्दू भाषा के रूप में मान्यता मिली. जिसके लेकर बिहार सरकार उर्दू भाषा को जन-जन तक पहुंचाने एवं जागरूकता प्रदान करने को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित की है. तथा सरकारी कार्यालय में कर्मियों की नियुक्ति भी प्रदान किया गया है. उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि उर्दू भाषा का इस्तेमाल करें एवं जागरूक हो. उन्होंने शेयर अंदाज में उपस्थित लोगों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है. इसी तरह उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद गजाली ने भी उर्दू शेयर अंदाज में विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित किया. इसी तरह मंत्रिमंडल सचिवालय उर्दू निदेशालय बिहार पटना से आए हुए आगंतुकों ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाते देखे गए. स्थानीय मुस्लिम समुदाय के पुरुष एवं महिलाएं लोगों ने भी अपनी अहम उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया. जिला उर्दू भाषा कोषांग औरंगाबाद के सहायक कर्मी मोहम्मद शाहनवाज ने भी अहम भूमिका निभाते हुए फरोग- ए -उर्दू सेमिनार व मुशायरा कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया. ऐसे तो कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह एवं उमंग देखा गया. एवं एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दिया. नबीनगर अंचल कार्यालय से उर्दू अनुवादक सहायक महिला कर्मी सिमरन परवीन ने भी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई. वही कार्यक्रम धन्यवाद ज्ञापन के साथ समाप्त किया गया.