औरंगाबाद में मां सत्य चंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

WhatsApp Image 2026-04-12 at 6.57.52 PM

CORRESPONDENT.

औरंगाबाद प्रखंड के अंतर्गत अदरी नदी के तट पर स्थित बड़वाँ गांव में जनकल्याण के उद्देश्य से माँ सत्यचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। रविवार को यज्ञ का तीसरा दिन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत 10 अप्रैल को जल शोभा यात्रा के साथ हुई थी, जिसके बाद विधिवत यज्ञ आरंभ किया गया।यज्ञ के दौरान प्रतिदिन पूजा-पाठ, हवन और जनकल्याण की कामना से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार, प्रत्येक संध्या 7 बजे से प्रयागराज से आए कथावाचक अनुराग शास्त्री एवं 9 बजे से सावित्री शास्त्री द्वारा कथा वाचन किया जा रहा है,

जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।आचार्य मिथिलेश वैद्य ने बताया कि यज्ञ करने और इसकी परिक्रमा करने से सभी बाधाएं दूर होती हैं तथा रोग, कष्ट और दुखों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि जिस गांव में यज्ञ होता है, वहां सुख-समृद्धि और उन्नति होता है।यज्ञ के मुख्य यजमान चंदन मिश्रा ने परिवार सहित फलाहार रखकर पूजा-अर्चना की। वहीं मुख्य कार्यकर्ता शशिकांत मालाकार ने बताया कि यह पाच दिवसीय माँ सत्यचंडी यज्ञ शत्रु विजय, रोग मुक्ति और धन-समृद्धि की कामना से आयोजित किया गया है। आयोजन मुखिया सुरंजय शर्मा पैक्स अध्यक्ष राजु यादव जी , उपेंद्र मिश्र, धर्मेंद्र मिश्र,अवनीश मिश्र, रजनीश मिश्र, शशि भूषण मिश्र, दुखराज मेहता,शशि भूषण वर्मा, राजा तिवारी , बसंत राम , राजेश प्रजापति, वजिन्दर साव, बैजनाथ चौबे, अखिलेश सिंह पुरे ग्रामवासी सक्रिय रूप से शामिल।है।