इनर व्हील क्लब आफ गया का शानदार प्रदर्शन, कई प्रतियोगिताओं में जीते पुरस्कार
DHIRAJ.
गया जी।। गांधी मैदान स्थित होटल मौर्या में इनर व्हील क्लब ऑफ पटना द्वारा आईएसओ एवं एडिटर मीट ‘उमंग’ का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। इस कार्यक्रम में इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 बिहार-झारखंड के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्लबों की 300 से अधिक सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रश्मि गुप्ता ने किया, जबकि संचालन डिस्ट्रिक्ट आईएसओ विभा चरण पहाड़ी एवं डिस्ट्रिक्ट एडिटर नीलू अरोड़ा द्वारा किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत इनर व्हील प्रार्थना, दीप प्रज्वलन एवं स्वागत नृत्य के साथ हुई है।
इस अवसर पर इनर व्हील क्लब आफ गया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं।
ग्रुप फोक डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, जिसमें प्रतिभागी रहीं – राखी भदानी, शीतल गुप्ता, वंदना भदानी एवं मनीषा भदानी।
प्रेस रिलीज ऑफ अ प्रोडक्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एडिटर शीतल गुप्ता आइ डब्लू एसी गया ने हासिल किया है।
ऑन द स्पॉट ग्रुप एक्ट प्रतियोगिता एडिटर में शीतल गुप्ता को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ, जिसमें ‘एजिंग’ थीम पर पटना के तीन क्लब एडिटर्स के साथ प्रस्तुति दी गई है।
फ्रेंडशिप विषय पर आयोजित कविता प्रतियोगिता (ISOs) में तृतीय पुरस्कार आइ एस ओ प्रतिभा गुप्ता को मिला है।
इसके अलावा शीतल गुप्ता एवं प्रतिभा गुप्ता को सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान पीपीसीमा भदानी ने क्लब के मूल उद्देश्य ‘सेवा भाव’ को प्राथमिकता देते हुए जिला स्तर पर “साड़ी बैंक” प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की, जो समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
यह सूचना क्लब एडिटर शीतल गुप्ता द्वारा दी गई है।
पूरा कार्यक्रम उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा तथा सभी के लिए यादगार साबित हुआ।
