बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने नगर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर के उद्घाटन किए

WhatsApp Image 2026-04-06 at 6.15.39 PM

DHIRAJ.

गया जी।नगर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड द्वारा ग्राम नदरागंज, मल्लाह टोली, जिला गया में आयोजित कॉमन सर्विस सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए हैं।इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कॉमन सर्विस सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया है और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल भारत के निर्माण में सी एस सी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि ऐसे केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करते हैं और आम नागरिकों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सी एस सी एक प्रभावी माध्यम बन रहा है। इससे न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।इस कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता हरि सहनी, अध्यक्षता कर रहे अशोक कुमार, विशिष्ट अतिथि मो. नवाब अली एवं अतिविशिष्ट अतिथि ऋषिकेश कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे हैं।अध्यक्ष ने आयोजन के सफल संचालन के लिए समिति के पदाधिकारियों को बधाई दी तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया है।