कपरपुरा रेलवे गुमटी को लेकर कांटी विधायक के साथ डीआरएम से मिला विधायकों का प्रतिनिधिमंडल

WhatsApp Image 2026-04-04 at 7.31.42 PM

S.K.RAJIV.

कपरपुरा रेलवे गुमटी 107 पर समाधान की राह, 10 करोड़ से बनेगा अंडरपास
गुमटी बंद होने से बढ़ी परेशानी, 15 दिनों में रेलवे करेगा वैकल्पिक व्यवस्था
कांटी विधानसभा क्षेत्र के कपरपुरा स्थित रेलवे गुमटी संख्या 107 को बंद किए जाने से उत्पन्न समस्या के बीच अब समाधान की उम्मीद जगी है। इस मुद्दे को लेकर विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मध्य रेलवे, समस्तीपुर के डीआरएम से मुलाकात कर गुमटी को अविलंब खोलने या वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। इस मौके पर विधायकों ने डीआरएम को एक ज्ञापन भी सौपा । ज्ञापन में बिना किसी पूर्व सूचना या वैकल्पिक व्यवस्था के गुमटी को बंद कर देने से आम लोगों का आवागमन बाधित होने का उल्लेख किया गया है । ज्ञापन में यह भी दर्शाया गया है की यह मार्ग मोतिपुर, मीनापुर और साहेबगंज को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है, जिस पर प्रतिदिन हजारों लोग निर्भर हैं। गुमटी बंद होने से मरीजों, छात्रों, किसानों और आम राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आपात स्थिति में समय पर अस्पताल पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।

जनप्रतिनिधियों ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मार्ग का मुजफ्फरपुर-पटना बाइपास से कोई सीधा संबंध नहीं है, इसके बावजूद गुमटी बंद करना जनहित के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस निर्णय से पहले स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से कोई राय नहीं ली गई।कांटी विधायक अजीत कुमार ने बताया कि डीआरएम ने आश्वस्त किया है कि लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से यहां अंडरपास का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा। वही अंडर पास बनने से पूर्व लोगों का आवा गमन सामान बनाने के लिए 15 दिनों के अंदर वैकल्पिक व्यवस्था रेलवे करेगीउन्होंने कहा कि अंडरपास बनने से क्षेत्र के लोगों को स्थायी राहत मिलेगी।इस प्रतिनिधिमंडल में कांटी विधायक अजीत कुमार के अलावा नगर विधायक रंजन कुमार, बोचहा विधायक बेबी कुमारी, सकरा विधायक आदित्य कुमार एवं अजय कुमार शामिल थे। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जल्द समाधान की उम्मीद जताई है।