सालासर बालाजी हनुमान का दो दिवसीय जन्मोत्सव भंडारे के साथ संपन्न
DHIRAJ.
गया।शहीद रोड स्थित सालासर बालाजी मंदिर में दो दिवसीय बालाजी सरकार का हनुमान जन्मोत्सव गीत संगीत हवन पूजन और भंडारे के साथ संपन्न हो गया इस दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर केहिस्सा लिया। शुक्रवार को पुरानी गोदाम स्थित मारवाड़ी पंचायत भवन में विशाल भंडारा का आयोजन किया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी गई। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आयोजकों के पसीने छूट गये। इसके बावजूद भी श्रद्धालु बिना प्रसाद ग्रहण किये वापस नहीं लौटे। मंदिर के प्रधान पुजारी पं सुरेंद्र पांडेय एवं दीपक पांडेय शास्त्री के सानिध्य में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर हनुमान जी की पूजा अर्चना की और नतमस्तक होकर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके उपरांत महा आरती हुई। बालाजी हनुमान को फल, नैवेद्य, 56 प्रकार का भोग लगाया गया। भक्तों ने अपने ढंग से श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना की। हनुमान जी को भोग प्रसाद अर्पित कर आम श्रद्धालुओं के लिए वितरित किया गया। देर रात गीत संगीत की स्वर लहरियों से पूरा वातावरण भक्तिमय में हो चला। हर्षित केडिया और विकास अग्रवाल ने श्याम भजन एवं बालाजी के भजन क प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति भावना से खूब झुमाया। आसपास के लोग और बड़ी संख्या में बालाजी परिवार के सदस्य इस दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बनें। श्री सालासर बालाजी परिवार के व्यवस्थापक प्रवीण मोर ने बताया कि बालाजी की असीम कृपा से दो दिवसीय कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। उनकी महती कृपा हम सभी भक्तों पर बनी रहे ऐसी कामना हम बालाजी से करते हैं। देश में शांति,खुशहाली और राज्य की प्रगति के लिए विशेष पूजन किए गए हैं।
इस अवसर पर विनोद जसरापुरिया,रामावतार धानुका, अंशुमान नागेन, राजेश पोद्दार, रंजीत कुमार पांडेय,जगजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुशामिल थे।
