विश्व हिन्दू परिषद के प्रांगण में एकल अभियान टिकारी संच की मासिक अभ्यास बैठक संपन्न
विश्वनाथ आनंद .
गया जी ( बिहार)-टिकारी स्थित विश्व हिंदू परिषद के प्रांगण में आहूत किया गया। आहूत अभ्यास वर्ग का शुभारंभ माता सरस्वती व भारत माता के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। मासिक अभ्यास वर्ग में वितरण किया गया टैबलेट के बारे में बारीकी रूप से जानकारी दिया गया। आचार्य आचार्या को एप से उपस्थिति दर्ज हेतु बताया गया। पंचमुखी शिक्षा की जानकारी भी साझा किया गया।
इस आहूत वर्ग में भाग कार्यालय प्रमुख मगध भाग अनिल कुमार, संच प्रमुख टिकारी योगेंद्र शर्मा, चंदौती संच प्रमुख महेश कुमार, संच सचिव शिवबल्लभ मिश्र, संच उपाध्यक्ष किशोर रावत, संच ब्यास आशुतोष मिश्र सहित सभी केंद्र के आचार्य आचार्या में रंजू कुमारी, ज्योति पाठक, बिन्नी कुमारी, अनीता कुमारी, प्रमोद कुमार, रजनी कुमारी, कुसुम कुमारी, शोभा देवी, रेशमी कुमारी, ज्ञानती कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
