आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया डॉ. सफीना ए. एन. की अध्यक्षता में विभागीय जांच से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित

WhatsApp Image 2026-03-17 at 7.01.19 PM

DHIRAJ.

गया – आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया डॉ. सफीना ए. एन. की अध्यक्षता में नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विभागीय जांच के साथ विभागीय जांच से संबंधित अनुशासनिक मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई है।इस बैठक में मगध प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले पांचों जिलों — गया, औरंगाबाद, जहानाबाद ,अरवल तथा नवादा संबंधित पदाधिकारियों की विभागीय जांच से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई है। आयुक्त ने लंबित विभागीय जांच मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनके शीघ्र निष्पादन करने का निदेश दिया गया है।

आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा अनुशासनिक कार्रवाई से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने कहा कि विभागीय जांच की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई पूर्ण की जाए।
इस बैठक के दौरान नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विभागीय जांच द्वारा विभिन्न जिलों में लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई है। आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय जांच से जुड़े मामलों की नियमित निगरानी करते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर आयुक्त के सचिव सुशील कुमार, उप सचिव दुर्गेश कुमार, मुख्य जांच आयुक्त निदेशालय, पटना, संयुक्त आयुक्त विभागीय  जांच, एवं मगध प्रमंडल अंतर्गत सभी जिलों केç अपर समाहर्ता सह विभागीय जांच उपस्थित थे

You may have missed