शहिद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड द्वारा अंतरराष्ट्रीय रक्तदान सम्मान समारोह आयोजित
DHIRAJ.
शहिद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड को देश मे शांति का संदेश गया जी शुरू करने का आह्वान किए पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे
गया जी।शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड की और से अंतरराष्ट्रीय रक्तदान अधिवेशनों समारोह आयोजित किया गया है जिसमें पुरे भारत के अलावा बगल के देशो नेपाल,भुटान के रक्तदान विरो को शहिद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड द्वारा सम्मानित किया गया है।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि गया जी शहिद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड सिर्फ धन्यवाद के पात्र नही,गया जी श्रद्धा का केंद्र नही है बल्कि स्मृति का केंद्र है । अनंतं धीश अमन एवं सोनी वर्मा, प्रमोद भदानी, इकबाल हुसैन ने इस पावन भूमि में अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित किया है किसी को दुख न मिले किसी के काम आ सकु यह मानवता का काम है आगे कहा कि जो देश मे सुनने को मिल रहा है लहू लोहान नही होनी चाहिए,इराक और इजराइल के घटना रुकनी चाहिए।हम इसकी घोर निन्दा करते हैं।जो भी और देशो मे हो रही है उसको बंद करने की आवाज बुलंद करने के लिए शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के संरक्षक अनंत धीश अमन और सोनी वर्मा को गया से शांति मुहिम चालु करने के लिए आह्वान किया पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने।इन दोनो मुझे सोलह साल पहले शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के शुभारंभ के समय में मुझे बुलाया थे।इन
युवा ने सोलह साल में पुरे भारत को जोड़ लिया है।
वही शहिद भगत सिंह के वंशज अमित कुमार ने कहा कि वंदे मारतम़ एक मजहबी नारा नहीं यह नारा है उनका जो देश के लिए फांसी पर झूल गये
उन्होनें कहा कि वंदे मारतम़ एक मजहबी नारा नहीं यह नारा है उनका जो देश के लिए फांसी पर झूल गये। जब हम एक शब्द में अपने शहीदों को नमन करना चाहते है तो हम वंदे मातरम् कहते है। इस दौरान उन्होनें सभी रक्तदाताओं को उत्साह बढाते हुये कहा कि आपलोगों के बीच आकर हम अपने आप को गौरवांवित महसूस हो रहा है। चही अरूण शुक्ल ने कहा कि एक परिवार के सदस्य के रूप में, उन्हें गर्व है कि बैकुंठ शुक्ल की वीरता की गाथा आज भी लोगों के दिलों में जीवित है।अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल वही क्रांतिकारी थे जिन्होंने फणींद्र नाथ घोष का वध कर क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत का प्रतिशोध लिया था। वहीं मेयर गणेश पासवान ने कहा कि गया नगर निगम भी रक्तदान के प्रति हमेशा जागरूकता कार्यक्रम करते रहा है। कई बार शिविर लगाकर रक्तदान भी कराया है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को नेक कार्य के लिए बधाई दी।
इनके हाथों से सम्मान पाकर रक्तदाता हुये है गौरवांवित
वहीं शहीदों के वंशज अमित आजाद तिवारी, अरूण शुक्ल,नगर निगम के मेयर विरेन्द्र कुमार उर्फ गणेश पासवान व अन्य अतिथियों के हाथों से सम्मान पाकर देश के विभिन्न राज्यों से आये हुये रक्तदाता गौरवांवित हुये है। इस दौरान 252 बार रक्तदान कर चुके बनारस के प्रदीप असरानी, गुजरात से आये हुये भूपेन्द्र दवे जो 212 बार रक्तदान किये है। हिमाचल से आये हरीश भाई, यूपी के गुरमित सिंह, पुने के महेश भाई जो एक दिन में 52 सौ यूनिट रक्तदान करा रिकार्ड बनाया है। इसके अलावे नेपाल से आये जनक खड़का,लुधियान से आये 115 बार रक्तदान करने वाले एडवोकेट गोपाल सिंह सहित 172 संस्था के पांच सौ से अधिक रक्तदाताओं को अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया है।
इस कार्यक्रम में ये रहे शामिल
वहीं इस दौरान आये हुये अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर आजाद के वंशज अमित आजाद तिवारी , शहीद बैकुंठ शुक्ल के वंशज अरुण शुक्ल और संस्था के मुख्य संरक्षक प्रमोद भदानी, अनंत धीश अमन, इकबाल हुसैन, अनिल स्वामी, फौजी हसलापुर , अतुल कुमार, कौशलेंद्र प्रताप सिंह , लालजी प्रसाद व अन्य लोग मौजूद रहे हैं। इस कार्यक्रम का संचालन शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के सोनी कुमार वर्मा ने किया।इस सम्मान समारोह में लुधियाना से एडवोकेट गोपाल सिंह, धनबाद से पिकी गुप्ता,गया जी से वार्ड पार्षद सारिका वर्मा,पममी सिंह,मधु शर्मा, संतोष कुमार छोटे,बडे आदी
