मृत्युंजय गोपाल पाण्डेय अखिल चाणक्य परिषद के बिहार प्रदेश संयोजक घोषित
RAJIV .
आर्थिक आधार पर आरक्षण ब्यवस्था लागू करने,देश में समान नागरिक संहिता लागू करने,यू जी सी का काला कानून वापस लेने,एस सी एसटी केस फर्जी होने पर दंड का प्रावधान करने भगवान परशुराम की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने सहित अन्य छह मांगों को पुरा कराने के संकल्पों के साथ अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति एवं चाणक्य परिषद की अखिल भारतीय बैठक बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन कदमकुआं, पटना के मेजर बलवीर सिंह भसीन सभागार में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष/संयोजक पं श्री कृपा निधान तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में सर्वसम्मति से वक्ताओं ने केंद्र की राष्ट्रवादी मोदी सरकार की विभिन्न नीतियों का समर्थन तो किया गया।पर यूजीसी काला कानून की तीखी निंदा करते हुए समान नागरिक संहिता लागू करते हुए ऐसा ही एस टी एक्ट में भी संशोधन की मांग की गयी।एक स्वर में सभी वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण मेधा को कुंठित करती है। इसलिए संविधान से आरक्षण ब्यवस्था समाप्त होनी चाहिए।समाज के सभी वर्गों के गरीबों को केवल पढ़ाई में आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए।न कि नौकरी में।
बैठक अखिल भारतीय प्रतिनिधियों की बैठक ने सर्वसम्मति से नालंदा निवासी मृत्युंजय गोपाल पाण्डेय को प्रदेश संयोजक,पुर्णेंदु मिश्र को नवादा एवं रमण झा दरभंगा को सहसंयोजक तथा पं हृदय नारायण झा को मीडिया प्रभारी घोषित कर संगठन के आगे की कार्यवाही हेतु अधिकृत कर दिया।बैठक में संगठन के सर्व श्री आदित्य नारायण त्रिपाठी अम्बेडकर नगर यूपी, सनातन समिति दिल्ली की अध्यक्ष साध्वी माधवी जा,,डा राधेश्याम शर्मा मिर्जापुर, धनबाद झारखंड से श्री अर्जुन पाण्डेय, संस्कृत संजीवन समाज तथा भारती भवन के लेखक डा मूकेश कुमार ओझा , गूरू प्रसाद पाण्डेय ईश्वर चंद्र प्रतापगढ़ी,तीर्थ प्रकाश तिवारी फरसा वाले (दिल्ली ) आदि ने भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।।सभा का संचालन अंबिका ब्राह्मण एकता मंच के संस्थापक अध्यक्ष श्री ब्रजेश पाण्डेय ने किया।
