मंचीय शिष्टमंडल दल ने घर पर जाकर दी पुण्य आत्मा की श्रद्धांजलि, किया शोक व्यक्त

WhatsApp Image 2026-03-14 at 4.32.57 PM

विश्वनाथ आनंद .
टेकारी ( बिहार)- ब्राह्मण जागृति मंच अनुमंडल शाखा टिकारी की तत्वाधान में एक शिष्टमंडल दल ने कोंच प्रखंड के ग्राम सिंघड़ा व टिकारी प्रखंड के ग्राम संडा का दौरा किया। मालूम हो की ग्राम सिंघडा के निवासी व स्थानीय ठाकुरवाड़ी का महंत 75वर्षीय रमाबल्लभ पाण्डेय का आकस्मिक निधन दिनांक 10मार्च 2026को हो गई थी। वही दूसरी ओर ग्राम संडा निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह कर्मकांड, ज्योतिष, के जानकर में एक व चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े आयुर्वेद, होमियोपैथिक, के जानकर में एक रविन्द्र कुमार मिश्र उर्फ लाल बाबा का आकस्मिक निधन दिनांक 06मार्च 2026को होने की सूचना प्राप्त हुई थी।

शिष्टमंडल दलों ने उक्त ग्राम में जाकर शोकाकुल परिजन से मिलकर साहस धैर्य दी व पुण्य आत्मा की शांति हेतु कामना ईश्वर से किया। शिष्टमंडल दल में शामिल डाक्टर पंडित जितेंद्र मिश्र, पंडित अशोक दुबे, पंडित रवीन्द्र कुमार मिश्र, अनुमंडलीय सचिव पंडित शिवबल्लभ मिश्र, पंडित शैलेश दिवेदी,पंडित जयकांत पाण्डेय, पंडित नौलेश दिवेदी, मनोज मिश्र,सहित परिजन में ब्रजराज पाण्डेय, संतन पाण्डेय, सनातन पाण्डेय, सागर, हिमांशु, प्रियांशु, गणेश, हर्ष, रौनक, हार्दिक, अनमोल, मृत्युंजय पाण्डेय, पंकज मिश्र, आसुतोष मिश्र, आदि लोग मौजूद रहे।