विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने शहर के सीसीटीवी कैमरे एवं ट्रेफ़िक लाईट पर नगर आयुक्त को निर्देश
DHIRAJ .
बाहरी टोटो बंद कब होगी ईद मे महिलाओं ने पुछा
गया जी।अध्यक्ष बिहार विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार ने आज गयाजी अतिथि गृह सभागार में गया नगर निगम के नगर आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों के साथ शहर में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरा एवं ट्रैफिक लाइट सिस्टम को लेकर समीक्षा बैठक की गई है।इस बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थलों पर लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरा एवं ट्रैफिक सिग्नल प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई है। इस दौरान गया नगर निगम के नगर आयुक्त एवं कार्य एजेंसी एलएनटी कंपनी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे हैं।
अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गया शहर में आधुनिक तकनीक के माध्यम से यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर के 8 प्रमुख स्थलों पर ट्रैफिक लाइट सिस्टम तथा 67 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए स्थल चयन किया गया है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कुछ महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा और ट्रैफिक लाइट लगाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके और आम नागरिकों को सुविधा मिले। इसके लिए नगर आयुक्त को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गया शहर एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन नगरी है, इसलिए यहां आधुनिक निगरानी प्रणाली और सुदृढ़ यातायात व्यवस्था विकसित करना आवश्यक है। इससे न केवल शहर की सुरक्षा बढ़ेगी बल्कि पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।इस बैठक में नगर निगम के अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ तथा संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे हैं।
