जीविका ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई- जिलाधिकारी
धीरज ।
नगर निगम के जीविका दीदी को नही मिला दस हजार रुपए
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जीविका दीदियों द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष, गया में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, गया शशांक शुभंकर ने की।मानपुर, गया टाउन, आमस, बोधगया, डोभी, गुरुआ, खिजरसराय एवं शेरघाटी प्रखंडों की जीविका दीदियों ने इसमें भाग लिया है। संकुल संघों की प्रतिनिधि दीदियों, महिला बीपीएम एवं सामुदायिक समन्वयकों की सक्रिय भागीदारी रही है। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जीविका दीदियों एवं महिला कर्मियों को जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया है।
जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि जीविका ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब छह लाख से अधिक महिलाएँ स्वयं सहायता समूहों से जुड़ चुकी हैं और विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में भी जीविका दीदियों का योगदान सराहनीय रहा है। उन्होंने महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत प्राप्त राशि से उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया है।
जिला परियोजना प्रबंधक आचार्य मम्मट ने महिलाओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः”। उन्होंने नारी को सबला बताते हुए उद्यमिता के माध्यम से लखपति से करोड़पति दीदी बनने का संकल्प दिलाया है।
इस कार्यक्रम में बोधगया की नूरजहाँ खातून ने जीविका से जुड़ने के बाद अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की प्रेरक कहानी साझा की है। उन्होंने बताया कि जीविका से जुड़ने से उन्हें घर से बाहर निकलने का साहस मिला और जीवन में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ है।
प्रबंधक मानव संसाधन स्वाति कश्यप ने महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने और दूसरी दीदियों की सफलता से प्रेरणा लेने का संदेश दिया है। प्रबंधक सामाजिक विकास राकेश कुमार ने कहा कि महिलाएँ आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और उन्हें स्वयं को किसी से कम नहीं समझना चाहिए।
प्रबंधक संचार दिनेश कुमार ने कहा कि महिला संसार की सृजनकर्ता है और उनके बिना इस संसार की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने महिलाओं को निरंतर सीखते रहने और उद्यमिता अपनाने की प्रेरणा दी है।
प्रबंधक सूक्ष्म वित्त ने जीविका दीदियों के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जिले की प्रगति की जानकारी दी है। युवा पेशेवर स्वराज मनोहर ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के उदाहरण दिए तथा वीडियो प्रदर्शन द्वारा महिलाओं की सफलता की कहानियाँ साझा की गईं हैं।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, गया, शैलेश कुमार दास, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक आचार्य मम्मट, प्रबंधक मानव संसाधन स्वाति कश्यप, अन्य जिला स्तरीय प्रबंधक एवं बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ उपस्थित थीं।
जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के अतिरिक्त प्रकाण्डों में महिला सामुदायिक संगठनों, संकुल स्तरीय संघों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाया गया है। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने विभिन्न बैठकों के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है।। दीदियों द्वारा रांगोली बनाई बनाई गई एवं अपने अनुभव साझा किया गया है।
