र्दू राज्य के द्वितीय भाषाओं में शामिल है बावजूद उर्दू पढ़ने वाले एवं रुचि रखने वाले विद्यार्थी वंचित हो रहे
विश्वनाथ आनंद .
टिकारी (बिहार)- गया जी जिला के टिकारी स्थित विभिन्न सरकारी विद्यालयों में उर्दू शिक्षक शिक्षिका के पदस्थापन को लेकर टिकारी के सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद जफर बारी अंसारी उर्फ छोटू मियां ने जिला पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी गया जी से आवेदन देकर गुहार लगाया है. सामाजिक कार्यकर्ता जफर बारी अंसारी उर्फ छोटू मियां ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान कहा कि बिहार सरकार एक तरफ बच्चों की शिक्षा को लेकर काफी चिंतित है. वहीं दूसरी तरफ टिकारी के मध्य विद्यालय पड़रिया, उर्दू प्राथमिक विद्यालय तिताईगंज , मोजमगबड़ा सहित अन्य सरकारी विद्यालयों में उर्दू शिक्षक एवं शिक्षिका को पदस्थापन नहीं किए जाने से उर्दू पढ़ने वाले एवं रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वही कई विद्यार्थी उर्दू पढ़ने से वंचित हो रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि उर्दू जागरूकता को लेकर बिहार सरकार प्रत्येक वर्ष लाखों रुपए पानी की तरह बहा रही है. इसके बावजूद भी सरकारी विद्यालयों में उर्दू शिक्षक शिक्षिका का पदस्थापन नहीं किया जाना कई सवाल को खड़ा करता है. जबकि लगभग सरकारी विद्यालय में उर्दू शिक्षक शिक्षिका का पद सृजन है.
उन्होंने आगे कहा कि टिकारी प्रखंड के ग्राम पंचायत खनेटु स्थित मध्य विद्यालय पड़रिया में उर्दू भाषा में नामांकित लगभग 70 से 80 विद्यार्थी हैं. परंतु इस विद्यालय में उर्दू शिक्षक, शिक्षिका का पद का सृजन नहीं है.सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद जफर बारी अंसारी उर्फ छोटू मियां ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री एवं जिला पदाधिकारी गया जी, जिला शिक्षा पदाधिकारी गया जी , को समाचार पत्र के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि टिकारी के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में उर्दू शिक्षक एवं शिक्षकों का पद सृजन नहीं किया गया है ,जिससे उर्दू पढ़ने वाले विद्यार्थी वंचित हो रहे हैं. उन्होंने गुहार लगाते हुए शीघ्र उर्दू शिक्षक एवं शिक्षाओं को पद सृजन करते हुए पदस्थापन करने की मांग किया है. उन्होंने आगे कहा कि उर्दू राज्य के द्वितीय भाषाओं में शामिल हो चुका है इसके बावजूद भी उर्दू पढ़ने वाले एवं रुचि रखने वाले विद्यार्थी वंचित हो रहे हैं.टिकारी के मध्य विद्यालय पड़रिया, उर्दू प्राथमिक विद्यालय तिताईगंज, मोजम गबड़ा में उर्दू शिक्षक के पदस्थापन करने को लेकर डीएम व डी. ई. ओ. से सामाजिक कार्यकर्ता ने लगाया गुहार.