20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, गांव में 500 लीटर अवैध शराब नष्ट
PREM KUMAR.
थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल चौधरी के रूप में की गई है। पुलिस ने उसे बाइक से 20 लीटर महुआ शराब ले जाते हुए धर दबोचा।मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया, जिसके दौरान आरोपी को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 500 लीटर अवैध महुआ शराब को बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उक्त शराब लंबे समय से अवैध रूप से तैयार की जा रही थी और आसपास के क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति की जा रही थी।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस धंधे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।