अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेसी नेताओं में आक्रोश एवं गहरी नाराजगी
विश्वनाथ आनंद .
गया जी ( बिहार)-असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। इस बयान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित आम जनता में गहरी नाराज़गी देखी जा रही है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि खड़गे जी एक वरिष्ठ, अनुभवी एवं दलित समाज के सम्मानित नेता हैं, जिन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी गरिमा के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी निंदनीय है और राजनीतिक मर्यादा के विपरीत है। यह भी कहा गया कि श्री खड़गे जी का राजनीतिक अनुभव, श्री हिमंत विश्व शर्मा की उम्र से भी अधिक है, जिससे उन्हें सीख लेने की आवश्यकता है।इसी क्रम में गया जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार ने अपने बयान में कहा, “कांग्रेस पार्टी अपने वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जी के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। जिस तरह से असम के मुख्यमंत्री ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। यह न केवल एक व्यक्ति का अपमान है, बल्कि दलित समाज और लोकतांत्रिक मूल्यों का भी अपमान है। हम मांग करते हैं कि हिमंत विश्व शर्मा तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।”
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी एक स्वर में इस बयान की कड़ी निंदा की और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।इस कार्यकर्म में उपस्थित लोग अध्यक्ष गया जिला कांग्रेस कमिटी रजनीश कुमार,जुगल किशोर सिंह, रामप्रमोद सिंह, विधा शर्मा, सुनील पासवान, ओंकार शक्ति, अशोक प्रसाद भारती,शिव कुमार चौरसिया,धर्मेंद्र कुमार निराला, खालिद आमीन,सैफुल इस्लाम, प्रदीप शर्मा,नविन कुमार गुप्ता,मोहम्मद अजहर उद्दीन,रामसेवक प्रसाद, चन्दन कुमार कुशवाहा, राजकपुर गुप्ता, धीरेन्दर कुमार सिंह, धीरज कुमार वर्मा, केदार प्रसाद, शम्भू कुमार सिंह, मदन सिंह, डॉ असफर सैयर, अरुण कुमार,सुनैना रानी अंजनी, डॉ सलोनी, नीलम वर्मा, डॉ गीता पासवान, निरु देवी,अर्जुन गुप्ता,राकेश कुमार सिन्हा, देवेंद्र सिंह, अरुण कुमार, कमलेश चंद्रवंशी, शिवनाथ प्रसाद, देवेंद्र प्रताप, डॉ संजीव, मदीना खातून, इंदल पासवान,विकास यादव, रंजीत कश्यप,सहित कांग्रेसजण उपस्थित हुये .
