आईएमए गया में नए पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर
DHIRAJ.
गयाजी। भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) गया के न्यू ऑडिटोरियम में सत्र 2026-27 के लिए निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक आईएमए बिहार डॉ. सहजानन्द प्रसाद सिंह तथा स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. आशुतोष शरण सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है।नवगठित टीम में अध्यक्ष पद पर डॉ. विश्व विजय सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. प्रांशु कुमार एवं डॉ. यू. एम. अरुण, सचिव डॉ. विमलेंदु विमल, कोषाध्यक्ष डॉ. ऋषिकेश कुमार तथा संयुक्त सचिव डॉ. नीरज कुमार और डॉ. राहुल सहाय चुने गए।
सहायक सचिव के रूप में डॉ. अबू नोमान और डॉ. दीप शिखा तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह, डॉ. डी. के. सहाय, डॉ. विनोद कुमार सिंह एवं डॉ. जय प्रकाश सिंह शामिल हैं।पदभार ग्रहण के बाद अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समय-समय पर मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे गरीब तबके को लाभ मिल सके। साथ ही आईएमए भवन में बच्चों के लिए मुफ्त टीकाकरण की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने चिकित्सकों और आमजनों के बीच बेहतर समन्वय के लिए विभिन्न संगठनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही है।इस कार्यक्रम का समापन सचिव डॉ. विमलेंदु विमल के धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ है।
