विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया उद्घाटन, मगध में साउथ इंडियन व्यंजनों का नया ठिकाना

WhatsApp Image 2026-04-03 at 6.00.05 PM

DHIRAJ.

‘डोसा किग’ का भव्य शुभारंभ, 104 तरह के डोसा का मिलेगा स्वाद

गयाजी:मगध प्रमंडल के लोगों के लिए साउथ इंडियन और चाइनीज व्यंजनों का नया ठिकाना अब गया में खुल गया है। स्वराजपुरी रोड, नगमतिया मोड़ स्थित ‘डोसा किग’ आउटलेट का उद्घाटन शुक्रवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से बदल रहा है और यहां नए-नए व्यावसायिक प्रयास देखने को मिल रहे हैं, जो राज्य के विकास का संकेत है।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गयाजी जैसे शहर में इस तरह के आधुनिक फूड आउटलेट की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। ‘डोसा किग’ के माध्यम से शहरवासियों को अब एक ही जगह पर 100 से अधिक प्रकार के डोसा और चाइनीज व्यंजन सुलभ कीमत पर मिलेंगे। उन्होंने इस पहल को सराहनीय बताते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं है।

आउटलेट के प्रोप्राइटर विक्रांत कुमार,गौरव कुमार और ब्रजेश कुमार , रिंकू ने बताया कि ‘डोसा किग’ में 104 प्रकार के डोसा के साथ-साथ मुंबई चाट, इडली और कई अन्य स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह गया का पहला ऐसा साउथ इंडियन रेस्टोरेंट आउटलेट है, जहां इतनी विविधता एक साथ मिलती है।
पार्टनर किरण ने बताया कि यह रेस्टोरेंट परिवारों के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है, जहां लोग अपने परिजनों के साथ बैठकर स्वादिष्ट और हेल्दी भोजन का आनंद ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि साउथ इंडियन फूड न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ‘डोसा किग’ ब्रांड भारत के अलावा यूएई और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। गया में इसका पहला आउटलेट खुलने से शहर के फूड कल्चर को नया आयाम मिलने की उम्मीद है।शहरवासियों में उद्घाटन को लेकर खासा उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर नए स्वाद का अनुभव करते नजर आए।