भारतीय मानवाधिकार सामाजिक संरक्षण संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने आदित्य श्रीवास्तव
-भारतीय मानवाधिकार सामाजिक संरक्षण संस्थान के प्रशासनिक कार्यालय गया जी में औरंगाबाद शहर के आदित्य श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र व मोमेंट देकर किया गया सम्मानित.
विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद (बिहार)-भारतीय मानव अधिकार सामाजिक संरक्षण संस्थान के प्रशासनिक कार्यालय गयाजी में संस्था के राष्ट्रीय निदेशक अभिजीत कुमार के द्वारा औरंगाबाद शहर के निवासी आदित्य श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय निदेशक अभिजीत कुमार ने बताया कि आदित्य श्रीवास्तव सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए संगठन में इतनी बड़ी जिम्मेवारी देने का निर्णय लिया है, कम उम्र में इतना बड़ा दायित्व मिलना यह आदित्य का सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका को दर्शाता है, संगठन में सबसे कम उम्र में इतना बड़ा पद हासिल करने वाला एक नई कृतिमान स्थापित आदित्य ने की है, केंद्रीय नेतृत्व इन्हें शुभकामनाएं देता है,
संगठन मानव हनन के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रही है, आदित्य को केंद्रीय नेतृत्व में जगह मिलने से इनके नेतृत्व में संगठन देश स्तर पर सक्रिय भूमिका में मानव हनन के खिलाफ कार्य करेगी, संगठन सशक्त और मजबूती के साथ राष्ट्रीय हित के लिए कार्य करेगी, जिला प्रभारी ओमप्रकाश, सुमित कुमार, रणवीर सिंह, निखिल सिंह कई वक्ताओं ने आदित्य शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जिले के लिए गर्व का विषय है, नीति आयोग द्वारा संचालित राष्ट्रीय संस्थान भारतीय मानव अधिकार जैसे संगठन के राष्ट्रीय टीम में जगह मिलना, आदित्य पूर्व में भी भ्रष्टाचार निरोध जांच करो एवं कई संगठन के प्रदेश नेतृत्व से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व में कई बड़े पद हासिल कर चुके हैं। इतने छोटे उम्र में विभिन्न बड़े पदों को हासिल करना यह आदित्य के सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण को दर्शाता है, आदित्य श्रीवास्तव केंद्रीय नेतृत्व को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वास के साथ संस्था ने मुझे इतनी महत्वपूर्ण बड़ी जिम्मेवारी होती है मैं अपने पद का निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक करूंगा, जरूरतमंद लोगों को हर समय मदद करने का हर संभव कोशिश करूंगा, मानव हनन ,भ्रष्टाचार जैसे अभिशाप के खिलाफ हमारी लड़ाई हमेशा जारी रहेगी। आदित्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सामाजिक कार्यकर्ता,सामाजिक संगठन के लोग एवं जिले के स्थानीय कलाकारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए अपनी खुशी जाहिर की है।
