कड़ी सुरक्षा के बीच औरंगाबाद में शांति पूर्ण तरीके से श्री राम भक्तों ने निकाला भव्य जुलूस
विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद ( बिहार)-बिहार के औरंगाबाद में श्री राम भक्तों ने रामनवमी महापर्व पर शांतिपूर्ण तरीके से कड़ी सुरक्षा के बीच सड़कों पर जुलूस निकाला. वही भक्तों श्रद्धालुओं ने हाथ में महावीरी झंडा लिए जय श्री राम के घोष लगाते देखे गए. इस दौरान महिलाएं पुरुष तथा बच्चे भी मुख्य रूप से शामिल रहे. हालांकि कुछ भक्तों ने हाथ में तलवार लिए हुए दिखे. हाथी घोड़ा एवं नगाड़े के बीच श्रद्धालुओं भक्तों ने कदम से कदम मिलाकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाते देखे गए.
जबकि जिला प्रशासन ने रामनवमी महापर्व को देखते हुए आम नागरिकों से शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है. वहीं प्रशासन ने चौक चौराहों से लेकर शहरों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को लेकर ड्रोन के माध्यम से कार्य कर रही है. जिला प्रशासन ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति विधि व्यवस्था में व्यवधान डालने का प्रयास करेगा उसे बक्सा नहीं जाएगा. हालांकि जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस कप्तान स्वयं रामनवमी जुलूस पर पैनी नजर रखे हुए हैं. कुल मिलाकर कहा जाए तो औरंगाबाद एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छीटपुट घटनाओं को छोड़कर रामनवमी महापर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया l
