रामनवमी कमेटी के लोगों ने जिला प्रशासन को सही जानकारी नहीं दिया-अशोक प्रसाद भारती
विश्वनाथ आनंद .
गया जी ( बिहार)-रामनवमी कमेटी के लोगों ने जिला प्रशासन को सही जानकारी नहीं दिया.रामनवमी के पावन अवसर पर गया शहर में राम भक्तों की आस्था और श्रद्धा हर वर्ष देखने लायक होती है। दिनांक 27 मार्च 2026 को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाना चाहिए लेकिन इससे एक दिन पूर्व 26 मार्च 2026 को ही रामनवमी जुलूस निकाल दिया गया, जो कई श्रद्धालुओं के लिए आश्चर्य और असंतोष का कारण बना। सामान्यतः रामनवमी के दिन ही राम भक्त अपने-अपने घरों में पूजा-अर्चना कर महावीर झंडा स्थापित करते हैं और उसी दिन जुलूस निकालकर भगवान श्रीराम के जन्म का उत्सव मनाते हैं।इस वर्ष जुलूस की तिथि में हुए इस बदलाव को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी गई।
उनका मानना है कि भगवान श्रीराम के जन्म दिवस से पहले जुलूस निकालना धार्मिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है और इससे आस्था को ठेस पहुंचती है। लोगों का यह भी कहना है कि रामनवमी कमेटी और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बैठक में इस विषय पर उचित विचार-विमर्श होना चाहिए था, ताकि जुलूस सही दिन यानी 27 मार्च को ही निकाला जाता।इस पूरे मामले पर गया जिला कांग्रेस कमेटी, के जिलाप्रवक्ता अशोक प्रसाद भारती ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जुलूस 27 मार्च को ही निकलना चाहिए क्योंकि उसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था और उसी दिन राम भक्तों का उत्साह चरम पर होता है। उन्होंने इस निर्णय पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की त्रुटियों से बचना चाहिए और धार्मिक भावनाओं का पूरा सम्मानकियाजानाचाहिएरामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सनातन धर्म की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। ऐसे में इसके आयोजन में सावधानी और श्रद्धा का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है, ताकि सभी भक्तों की भावनाओं का सम्मान बना रहे।
