यूजीसी के तानाशाहीपूर्ण काला कानून का स्वर्ण समाज ने किया कड़ा विरोध-प्रदीप शर्मा

WhatsApp Image 2026-01-30 at 7.37.44 PM

मुख्य रूप से स्वर्ण समाज मे ब्रम्हऋषि समाज, विश्व ब्राह्मण संघ, विप्र फाउंडेशन, कायस्थ समाज, राजपूत समाज के लोंगो ने अपना पूर्ण समर्थन देते हुए पूजा तरीके से विरोध किया.
विश्वनाथ आनंद .
गया जी (बिहार/ झारखंड)-स्वर्ण आर्मी भारत के बेनर तले स्वर्ण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनाँक 29 जनवरी 2026 को होटल मनोहर रेसीडेंसी के सभागार में संपन्न हुई , जिसमें भारत सरकार के द्वारा नये लागू किये गये यूजीसी के काला कानून का विरोध करने के लिए रामगढ़ जिला के स्वर्ण समाज के लोंग उपस्थित होकर के इस काला कानून का विरोध करते हुए इस बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया. माननीय सुप्रीम कोर्ट के द्वारा इस कानून को पूर्ण विचार के लिए भारत सरकार एवं यूजीसी को यह आदेश दिया गया है कि जो कानून आपने बनाया है ,यह न्याय संगत नहीं है, वहीं इस पर विचार करके 19 मार्च 26 तक आप न्यायालय को बतायाए एवं तब तक के लिए इस पुराने कानून को ही माना जाए, इस बैठक में माननीय न्यायालय का आभार ब्यक्त करते हुए अभी आगे के लिए जो आन्दोलन है ,उसे राष्ट्रीय स्वर्ण आर्मी भारत का जो आदेश आयेगा उसी के अनुरूप इस आंदोलन को आगे 1 फरवरी को भारत बन्द को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया जायेगा.

सबों ने एक स्वर में कहा कि यह आंदोलन यूजीसी के नया कानून ख़तम नहीं होगा ,तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा, समाज ने यह भी निर्णय लिया कि स्वर्ण समाज की बैठक माह में एक बार चलते रहेगी, सभी लोगों ने इस बात पर गहरा दुःख जताया कि जिस पार्टी के लिए स्वर्ण समाज पूरा जीवन खाप दिया वो पार्टी ऐसा व्यवहार करेगी. इसकी कल्पना हम लोंगो को नहीं थी, अभी के समय में किसी भी राजनीतिक पार्टी के लोग समाज की इस बड़ी समस्या के लिए आगे आकर के इस काला कानून का विरोध नहीं किया. चुकी सरकार किसी कानून को बनती है ,तो विपक्ष का काम है कि उस गलत काम का विरोध करना .लेकिन ऐसा नहीं हुआ, इस घटनाक्रम से पूरा स्वर्ण समाज मर्माहत है, हम सिर्फ वोट बैंक नहीं हो सकते, अब हम लोगों को भी चुनाव में किसे वोट देना है और किसे नहीं देना है विचार करना होगा, हमारी संख्या भले ही कम है मगर चुनाव के जीत एवं हार को प्रभावित कर सकते हैं, अब हमलोग भी निर्णय करेगें की किसे वोट देना है और किसे नहीं देना है, इस बैठक की अध्यक्षता ब्रह्मऋषि समाज के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने की एवं मुख्य अतिथि विश्व ब्राह्मण संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा सह स्वर्ण आर्मी प्रदेश संयोजक तथा विशिष्ट अतिथि बृज नंदन सिंह थे , मुख्य वक्ता कोशल शर्मा व संचालन अमित सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन विभन सिंह ने किया. मुख्य रूप से डाॅ रोहित कुमार वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पाठक, जिला अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय,अरुण बनर्जी, अभिषेक सिन्हा , महेश मिश्रा, अनुज तिवारी,विकास पांडेय, हरे राम शर्मा, हरे कृष्ण शर्मा,नवल किशोर शर्मा, अमित सिंह, भक्ति सिंह, अनुज कुमार ,सुरेश सिंह विकास कुमार सिंह इत्यादि दर्ज़नों सदस्यों ने भाग लिया l