मांझीयावा गांव में 24 घंटे के अखंड पाठ का आयोजन, ग्रामीणों की उमड़ी सहभागिता
PREM.
परैया : प्रखण्ड अंतर्गत मांझीयावा पंचायत के ग्राम मांझीयावा में गुरुवार को भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। जदयू प्रखंड अध्यक्ष एवं 20 सूत्री उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद विद्यार्थी के नेतृत्व में देवी स्थान के प्रांगण में 24 घंटे के अखंड पाठ का आयोजन किया गया।इस धार्मिक आयोजन में गांव के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति की धारा बहती रही।अखंड पाठ में समाजसेवी नागेंद्र कुमार उर्फ शिवजी, महिला मुखिया संगीता देवी, 20 सूत्री सदस्य वीरेंद्र चंद्रवंशी, संतोष विद्यार्थी उर्फ मनीष प्रसाद विद्यार्थी, रेणुका देवी, माधुरी देवी, डॉ. शशी प्रभा, आराध्या सुमन, सौम्य सुमन, मुरारी प्रसाद, अवधेश प्रसाद, सूर्यदेव प्रसाद, संजय सिंह उर्फ साधु, गणेश मालाकार, उपेंद्र प्रसाद (शिक्षक) सहित अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
