केपी रोड अतिक्रमण मुक्त, नगर आयुक्त ने खुद संभाला मोर्चा

WhatsApp Image 2026-03-25 at 9.41.14 PM

DHIRAJ.

चौड़ी सड़क से बदली ट्रैफिक की तस्वीर, लोगों को मिली राहत
नगर आयुक्त की प्रशंसा हर महिलाओं द्वारा

गयाजी। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से गया नगर निगम ने केपी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। इस अभियान की खास बात यह रही कि नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई का नेतृत्व किया है। उनके साथ निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस बल भी तैनात रहे हैं।
नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे लगे अस्थायी दुकानों, ठेलों और अन्य अवैध कब्जों को हटाया है। अतिक्रमण हटने के बाद केपी रोड की चौड़ाई स्पष्ट रूप से बढ़ गई, जिससे यातायात व्यवस्था पहले की तुलना में काफी सुगम हो गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क पर लंबे समय से जाम की समस्या बनी रहती थी, लेकिन इस कार्रवाई के बाद स्थिति में काफी सुधार देखने को मिल रहा है।
अतिक्रमण हटाने से पूर्व नगर निगम द्वारा माइकिंग के माध्यम से अतिक्रमणकारियों को सूचना दी गई थी, ताकि वे स्वेच्छा से अपने सामान हटा लें। कई लोगों ने पहले ही अतिक्रमण हटा लिया था, जबकि शेष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मालूम है कि हाल ही में जिला पदाधिकारी ने केपी रोड का निरीक्षण कर अतिक्रमण की समस्या पर नाराजगी जताई थी और इसे तत्काल हटाने का निर्देश दिया था। उसी के अनुपालन में नगर निगम ने यह कार्रवाई की है।
अतिक्रमण हटाए गए फुटकर विक्रेता नगर निगम द्वारा कठोत्तर तालाब स्थित खाली भूखंड पर बनाए गए वेंडिंग जोन में अपना सामान बिक्री कर सकते हैं।
नगर निगम की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में संतोष देखा जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह का अभियान नियमित रूप से चलाया जाए, ताकि शहर में स्थायी रूप से यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे।