निशांत कुमार को जदयू का सदस्यता ग्रहण करने पर जदयू नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया
DHIRAJ.
निशांत कुमार को जदयू का सदस्यता ग्रहण करने से जदयू नेता एवं कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
गया जी।जदयू जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा एवं जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल ने बताया कि निशांत कुमार को पार्टी में आने से जिले के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है, सभी कार्यकर्ता निशांत कुमार को एक उम्मीद के रूप में देख रहे हैं।उन्होंने कहा की निशांत कुमार पढ़े लिखे युवा हैं, इंजीनियर हैं सौम्य हैं और उम्मीद है की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नक्शे कदम पर चलते हुए पार्टी और सरकार में जगह मिलेगा तो सरकार को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
जल्द ही निशांत कुमार जिले का दौरा पर निकलेंगे, उनके स्वागत के लिए जिले के कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं। सभी ने निशांत कुमार का आगमन का स्वागत किया है।
निशांत कुमार को स्वागत करने में अलेक्जेंडर खान, विनोद कुमार, अरुण राव, ज्योति दांगी, धनंजय शर्मा, सतीश पटेल,बबन चंद्रवंशी, राकेश पांडे, अजीत शर्मा,शंकर चौधरी, पूनम कुशवाहा, सोनम दास, मितंबरा लोहड़े, मधुसूदन राय, कैलाश पासवान, सुरेश राव, गौतम कुमार, बलदेव प्रसाद प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है।
